{"_id":"5dfd14b88ebc3e878d5d6656","slug":"ekection-mainpuri-news-agr4210156160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय कृष्ण अध्यक्ष, ब्रजेंद्र यादव सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय कृष्ण अध्यक्ष, ब्रजेंद्र यादव सचिव बने
विज्ञापन
20एमएनपी-39-दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अजय कृष्ण पांडेय के अध्यक्ष बनने पर हर्ष खुशी जाहिर कर?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अजय कृष्ण पांडेय अध्यक्ष और ब्रजेंद्र सिंह यादव सचिव चुने गए हैं। मतदान के बाद हुई मतगणना के बाद देर शाम चुनाव अधिकारियों ने चुनाव परिणाम घोषित किया।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे से एसोसिएशन के सभाकक्ष में वकीलों ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी, हरवीर सिंह, एएच हाशमी, पवन कुमार मिश्रा की देखरेख में हुए मतदान में एसोसिएशन के 606 मतदाताओं में से 587 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 3.30 बजे तक हुए मतदान के बाद मतगणना शुरू की गई। सुरक्षा के लिहाज से दीवानी परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
अध्यक्ष पद पर अजय कृष्ण पांडेय को 229, जगपाल सिंह यादव को 187, एमपी सिंह चौहान को 86, विश्व विमोहन राजपूत जीतू को 40, मुकेश बाबू शर्मा को 35, विपिन कुमार चतुर्वेदी को सात, राजेंद्र सिंह यादव को तीन मत मिले। अजय कृष्ण पांडेय को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
सचिव पद पर ब्रजेंद्र सिंह यादव को 314, पुष्पेंद्र दुबे को 152, युवराज सिंह को 42, राजदीप सिंह शाक्य को 17, मुकेश सिंह यादव को 29, एमपी सिंह चौहान को 10, अनिल चौहान को केवल दो वोट मिले। ब्रजेंद्र यादव को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर छह मत निरस्त कर दिए गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष और सचिव को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।