फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ek must Samadhan Yojana big relief to electricity consumers 100 Percent exemption from surcharge on electricity bill dues

Etah: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाए पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट, दिया गया इतना समय 

Fri, 03 Jun 2022 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 04:26 PM IST
सार

जिले में विद्युत निगम के दो लाख बकाएदार हैं, जिन पर करीब 183 करोड़ रुपये का बकाया है। विद्युत निगम ने बिल बकाएदारों की सूची जारी कर दी है। 
 

विज्ञापन
Ek must Samadhan Yojana big relief to electricity consumers 100 Percent exemption from surcharge on electricity bill dues
बिजली - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना एक माह के लिए लागू की गई है। इसके तहत बकाएदारों की सूची जारी की गई है। जिले में 2 लाख से अधिक बिजली बिल बकाएदार हैं। जिन पर करीब 183 करोड़ की धनराशि बकाया है।

विज्ञापन


मूल ब्याज में दी जाएगी छूट 

विद्युत निगम की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक 2 लाख 6 हजार 583 लोगों ने अभी तक अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इन सभी बकाएदारों पर कुल 183 करोड़ 10 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में करीब 15 हजार 420 बकाएदारों पर करीब 4 करोड़ 28 लाख रुपये बकाया हैं। इसी तरह देहात क्षेत्र में करीब 1.91 लाख बकाएदारों पर करीब 90 करोड़ 91 लाख रुपया बकाया है। इन सभी बकाएदारों को एक माह के अंदर अपना बिल जमा करने पर मूल ब्याज में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

एक रुपये के बकाएदार को भी किया शामिल

अधिशासी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत बकाएदारों की सूची जारी हुई है। जिसमें दो लाख बकाएदार सामने आए हैं। इस सूची में उनके भी नाम शामिल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

 जिनका एक रुपये का सरचार्ज भी बकाया है।


एकमुश्त समाधान योजना 

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता द्वितीय एपी सिंह ने बताया शासन के निर्देशानुसार एक माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत बकाएदार अपना बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। जिले में करीब 2 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed