आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देकर बुलाते मामा-भांजे, ले जाते होटल
आगरा में आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी मामा-भांजे भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसे बुलाते थे। फिर होटल लेकर जाते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दूसरे समुदाय के मामा-भांजे ने मिलकर आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर बुलाते। फिर उसे होटल ले जाते। दूसरी बार ले जाते समय घर वालों को पता चल गया तो उसे अर्धबेहोशी की हालत में धर्मशाला के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी ननिहाल गई थी। तभी दूसरे समुदाय के मामा-भांजे ने अपना मोबाइल नंबर देकर कहा अगर हमसे बात नहीं की तो तेरे भाई और पिता को जान से मार देंगे। इससे घबराकर छात्रा गांव आ गई।
यह भी पढ़ें-- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार
कार में बैठाकर होटल ले गए आरोपी
बताया कि छह जून की रात मामा-भांजे समेत तीन लोग कार से आए। चुपचाप बेटी को बुलाकर धमकाया और उसे उठा ले गए। क्षेत्र के एक होटल में मामा-भांजे ने दुष्कर्म किया। तीसरा आरोपी गेट पर खड़ा रहा। रात करीब दो बजे बेटी को घर के समीप छोड़ गए।
यह भी पढ़ें-- बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस मामले की कर रही जांच
बताया कि शनिवार 10 जून के फिर से रात 11:30 बजे मामा-भांजे ने फोन पर धमकी दी। बेटी को घर के बाहर बुलाया। बाइक पर बैठाकर ले गए। पता चलने पर हम लोगों ने पीछा किया। पीछा करते देख घर से दो किमी दूर एक धर्मशाला के पास बेटी को अर्धबेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।