फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight-year-old girl misdeeds in Dharamshala in agra

आगरा: धर्मशाला में खेल रही आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 01:28 PM IST
सार

बालिका बुधवार रात तकरीबन आठ बजे धर्मशाला में खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने शर्मनाक वारदात को अंजाम। 

विज्ञापन
Eight-year-old girl misdeeds in Dharamshala in agra
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में आठ साल की बालिका से धर्मशाला में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई। इस पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन


घटना थाना सदर क्षेत्र की है। बालिका बुधवार रात को आठ बजे घर के पास बनी धर्मशाला में खेल रही थी। तभी गांव का ही सुनील उर्फ फौजी आ गया। वह बहाने से बालिका को धर्मशाला में एकांत जगह पर ले गया। जहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बालिका के शोर मचाने पर भागा आरोपी 
बालिका ने शोर मचाया। आवाज सुनकर बालिका की मां पहुंच गई। इस पर आरोपी धर्मशाला की दीवार से कूदकर भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, क्षेत्र में लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह मिला नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बालिका बेहोशी की हालत में थी। उसने होश में आने पर घटना की जानकारी दी। आरोपी पीड़ित परिवार को पहले से जानता था। 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed