{"_id":"62a77e2061a3a147103b117d","slug":"eight-tamarinds-received-from-villagers-handed-over-to-asi-mainpuri-news-agr536792274","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों से मिलीं आठ ताम्रनिधियां भी एएसआई को सौंपीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों से मिलीं आठ ताम्रनिधियां भी एएसआई को सौंपीं
विज्ञापन
कुरावली। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में ताम्रनिधियां मिलने के बाद यहां पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को पुलिस ने ग्रामीणों से आठ और ताम्रनिधियां बरामद कीं। इन्हें पुलिस ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सौंप दिया है। जल्द ही इन ताम्रनिधियों की जांच कर इनके पुराने होने की जानकारी की जाएगी।
शनिवार को क्षेत्र के गांव गणेशपुर में माइनर के निकट बहादुर सिंह फौजी के खेत में जेसीबी से जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा था। इस दौरान खोदाई में ताम्रनिधियां मिली थीं। पुलिस को ग्रामीणों द्वारा 39 ताम्रनिधियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिन्हें थाना कुरावली में रखवा दिया गया था। इन ताम्रनिधियों को रविवार को एएसआई के अधिकारियों को सौंप दिया गया था। वहीं जानकारी मिली थी कि कुछ ताम्रनिधियां ग्रामीण उठाकर ले गए।
इस जानकारी पर उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सोनकर ने गांव में जाकर पूछताछ की। उन्होंने ग्रामीणों से आठ और ताम्रनिधियां बरामद की थीं। उन्होंने ये ताम्रनिधियां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा सर्किल के डॉ. राजकुमार पटेल को सौंपी। उन्होंने गांव पहुंचकर ताम्रनिधि मिलने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। ये ताम्रनिधियां कितनी पुरानी हैं इसकी जानकारी जांच होने के बाद ही हो सकेगी।