{"_id":"0fc9bd14868b266fdc103805880943fc","slug":"eight-shops-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दुकानें ध्वस्त, तीन भवन और चिह्नित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दुकानें ध्वस्त, तीन भवन और चिह्नित
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुरानी मंडी से नाहरगंज पुलिस चौकी तक अवैध निर्माण ध्वस्त किए। यहां करीब 50 फीसदी निर्माण तो लोगों ने स्वयं ही ध्वस्त कर लिए थे। इससे दो दिन का अभियान एक ही दिन में पूरा हो गया।
सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब एक बजे पुरानी मंडी पर पहुंच गई थी। यहां से श्याम लाल मार्ग, पाक टोला, बसई खुर्द से लेकर नाहर गंज पुलिस चौकी तक अवैध निर्माण तोड़े गए। निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे तक चले अभियान के दौरान करीब 370 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। श्याम लाल मार्ग से पहले तीन दुकान, श्याम लाल मार्ग पर तीन दुकान सहित करीब आठ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। राठी ने बताया कि पुरानी मंडी के पास तीन भवन और चिह्नित किए गए हैं जो देखने में सड़क पर प्रतीत हो रहे हैं। मंगलवार को इनकी पैमाइश कराई जाएगी।
इनबाक्स...
होटल वालों की नहीं चली होशियारी
पिछले दिनों टीम ने बसई चौकी से शिल्पग्राम रोड की ओर अभियान चलाया था। उस दिन होटल द रिट्रीट और चिली चटकारा में कार्यक्रम में चल रहा था। टीम उनकी रैंप तोड़ने पहुंची तो प्रबंधकों ने होटलों में समारोह चलने का हवाला देकर कुछ दिन का समय मांगा था। सोमवार को अभियान समाप्त करने के बाद जब टीम लौट रही थी तो रास्ते में दोनों होटल पड़े। होटल प्रबंधन ने रैंप तोड़ना तो दूर उल्टे निर्माण कर लिया था। इस पर अधिशासी अभियंता राजीव राठी के नेतृत्व में दोनों होटलों की पूरी रैंप तोड़ दी गई।
विज्ञापन
आज राजेश्वर मंदिर रोड होगी क्लियर
मंगलवार को इंद्रापुरम से राजेश्वर मंदिर मार्ग को खाली कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को मेला राजेश्वर मंदिर में ही लगता है। यहां तमाम अतिक्रमण हैं, लिहाजा समय का सदुपयोग करते हुए मंगलवार को इस मार्ग को साफ किया जाएगा।
घटिया आजम खां क्षेत्र में होगा फालोअप
नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि राजेश्वर मंदिर रोड पर जाने से पहले टीम घटिया आजम खां क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यहां कई भवन ऐसे थे जिन्हें कुछ दिन की मोहलत दी गई थी। देखा जाएगा, उन लोगों ने तोड़फोड़ की है या इस गलतफहमी का शिकार हैं कि अब यहां प्रशासन की टीम नहीं आएगी।
बाग फरजाना में एडीए ने लगाए निशान
बाग फरजाना में एडीए ने लाल निशान लगाना शुरू कर दिया है। इसमें कई इमारत ऐसी हैं, जिनका एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो सकता है। दरअसल, देहली गेट से नवल किशोर हास्पिटल तक और आरबीएस चौराहा से एमजी रोड तक की सड़क की चौड़ाई को लेकर सवाल उठ रहे थे। नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि यहां सड़क की चौड़ाई करीब 60 या 45 फुट है लेकिन मौके पर सड़क 20 फुट भी नहीं बची है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान ने एडीए के मास्टर प्लान से चौड़ाई का निर्धारण करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को एडीए के अवर अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीम दिन भर पैमाइश में जुटी रही। लाल निशान भी लगाए हैं। यहां लोग दिन भर निर्माण तोड़ते रहे।