फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight people suffering from fever died

बुखार से पीड़ित आठ लोगों ने तोड़ा दम

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eight people suffering from fever died
मैनपुरी/भोगांव/ज्योंती। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच दिन की नवजात बच्ची भी शामिल है। वहीं रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कस्बा ज्योंती निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार कोचार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। शनिवार रात उनकी मौत हो गई। वहीं बेवर कस्बा निवासी शिल्पी देवी ने पांच दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। दो दिन से बच्ची को बुखार आ रहा था। रविवार को हालात बिगड़ने पर परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोगांव के मोहल्ला चौधरी निवासी 75 वर्षीय झम्मन लाल शाक्य को सप्ताहभर से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से उनकी हालत बिगड़ने से शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी मोहल्ले के विनोद कुमार के आठ वर्षीय पुत्र अंश को बुधवार से बुखार आ रहा था। शनिवार की दोपहर बुखार तेज होने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए, वहां शनिवार रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। मोहल्ला मिश्राना में आठ वर्षीय टैनी पुत्र शिवशंकर को ने तेज बुखार आने पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं शनिवार को मोहल्ला रसूलाबाद के मानपाल सिंह व तुलसीराम शाक्य की भी मौत बुखार से मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव के चिकित्साधिकारी डॉ. मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि बुखार से मरने वालों के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि किसी को बुखार की शिकायत है तो वह चिकित्सालय में आकर उपचार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed