फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight accused arrested in Truck loot

जूते से भरा ट्रक लूटने के मामले में आठ गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested in Truck loot
पुलिस लाइन में ट्रक लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर जानकारी देते एसएसपी व अन्य। अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। जूतों से भरे ट्रक की लूट करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूटे जूतों के बॉक्स सहित ट्रक कब्जे में लिया। वारदात में शामिल चार आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के शहीद हॉल में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जावड़ा नहर पुल पर बदमाशों ने जूतों से भरे ट्रक की लूट करने के मामले में टिल्लू सिंह निवासी हंसपुर थाना निधौलीकलां, वेद व्यास निवासी फेरतीपुर थाना एका, कुलदीप निवासी सुदामापुरी थाना गंजडुंडवारा, दिनकर निवासी तेल मिल कालोनी गंजडुंडवारा, विनीत मिश्रा, सोनू, विकास पचौरी, राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि टिल्लू और वेदव्यास लूट करने में शामिल थे। वहीं अन्य जूता कारोबारी हैं, जो माल की खरीद कर रहे थे। बता दें कि 18 अगस्त को सोनू फुटवियर रुनकता आगरा से 137 छोटे-बड़े कार्टून गोल्डन फुटवियर एंड लेटर कटपीस सेंटर अकोला महाराष्ट्र के लिए भेजे गए थे। 19 अगस्त को मुनीम गीतम चौधरी ने मालिक जयपाल सिंह निवासी सुशील नगर थाना एत्माउद्दौला को सूचना दी कि चालक वेद व्यास ने ट्रक एटा की ओर मोड़ दिया और जावड़ा नहर पर गाड़ी खड़ी करके अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रक सहित माल लूट लिया। जानकारी पर पहुंचे जयपाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी सुभाष चंद्र और स्वॉट टीम प्रभारी को लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 109 पेटी जूते कार्टून, तीन तमंचा, कैंटर बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल चार बदमाश अभी फरार है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed