फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eid ul-Fitr prayers, give compliments

ईद उल फितर की नमाज के बाद गले मिल दी मुबारकबाद

Fri, 08 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eid ul-Fitr prayers, give compliments
इद - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मुकद्दस रोजों की तरह मोहब्बत की नगरी में खुशियां लेकर आई ईद उल फितर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ बन गई। गुरुवार को विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। हजारों लोगों ने एक साथ बारगाह ए इलाही में सिर झुकाया।
विज्ञापन

पहली दफा ईद की नमाज अदा करने वाले बच्चों की खुशी का तो ठिकाना नहीं था। वे रंग बिरंगी पोशाकों में सजधजकर अपने वालिदेन के साथ आए थे। मस्जिदों से लेकर घरों तक में सिवइंयों की मिठास घुली थी। गलियां बिजली की झालरों से रोशन और पार्कों, मेलों में बच्चों से रौनक थी। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी भी इबादतगाह पहुंचे और लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईदगाह पर नमाज सुबह 7.30 बजे शहर मुफ्ती अब्दुल रुबेब रूमी ने अदा करवाई। उन्होंने अपनी तकरीर में ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद उल फितर का त्योहार बड़ा ही मुकद्दस है। अल्लाह तआला ने यह तोहफा रोजेदारों को दिया है। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दीं। शाही जामा मस्जिद में इमाम मौलाना इरफान उल्लाह खां निजामी ने नमाज अदा करवाई। सिकंदरा स्थित शमसी कालोनी के पार्क में ईद की नमाज मर्दों के साथ औरतों ने भी पढ़ी। पंचकुइयां, लोहामंडी स्थित शाही जामा मस्जिद, बल्केश्वर स्थित लाल मस्जिद, सराय बोदला स्थित शाही मस्जिद, सराय ख्वाजा, शहीद नगर, ताजगंज, शाहगंज, आगरा कैंट स्थित नूरी मस्जिद में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed