{"_id":"5f244ef38ebc3e63b86dc148","slug":"eid-mainpuri-news-agr452950431","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण घरों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के कारण घरों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को जिलेभर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाई जाएगी। कोरोना की वजह से इस बार ईदगाह और मस्जिदों में नहीं बल्कि घरों मे नमाज अदा की जाएगी। शुक्रवार को दिनभर मुस्लिम समाज के लोग बकरीद की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं प्रशासन ने भी जिले में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
शुक्रवार का सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में लोगों को बकरीद की तैयारी करते देखा गया। सेवईं से लेकर कपड़ों की जमकर खरीदारी की गई। लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी की भी तैयारी की है। इस बार कोरोना महामारी के कारण जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। जिला प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से घरों में ही बकरीद मनाने के लिए कहा है। वहीं त्योहार को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। शुक्रवार शाम एएसपी मधुवन कुमार, एसडीएम रजनीकांत, सीओ अभयनरायन ने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण ईद से खराब हालात बकरीद के समय पर हैं। संक्रमण काफी फैल रहा है। लोग घर में ही अपने परिवार के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाएं। सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करें। अकीदतमंद घर पर ही नमाज पढ़ें।
विज्ञापन
अब्दुल रहमान चिश्मी उर्फ बबलू मियां, सज्जादा नसीन खानकाहे रशीदिया