{"_id":"630e4c02938c125f5f4b02b0","slug":"effigy-of-jharkhand-government-burnt-mainpuri-news-agr545146530","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
झारखंड में एक हिंदू छात्रा की जलाकर हत्या करने से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को झारखंड सरकार का पुतला फूंका। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मंगलवार को बजरंग दल के सह संयोजक गुड्डन पंडित के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता ईशन नदी पुल पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके झारखंड सरकार का पुतला फूंका। सह संयोजक ने कहा कि झारखंड में जंगलराज बन चुका है। इस मौके पर राजा भइया, प्रशांत कश्यप, रामसिंह शाक्य, रवि शर्मा, दिलीप राठौर, अतुल सक्सेना, कुलदीप कश्यप, मंजू दलेला, सर्वेश राजपूत, धर्मेंद्र चौहान, सोनू चौहान, सुशील शर्मा मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भांवत चौराहे पर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अंकित कश्यप ने कहा कि आरेापी शाहरुख हुसैन को फांसी की सजा हो। विशाल मिश्रा, कुश ठाकुर, मोनू ठाकुर, मोहित, रिषभ, अमन, राहुल, संजय, हिमांशु, सचिन, ओमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला
किशनी। झारखंड की छात्रा अंकिता की शाहरुख़ द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के विरोध में युवाओं ने मंगलवार की शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। नारेबाजी करके फांसी की मांग की। गांधी पार्क से सदर बाजार होते हुए किेंडल मार्च निकला गया। पारस गुप्ता, विजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राहुल चौहान, राघवेंद्र चौहान, रवि गुप्ता, उमाकांत यादव, शेखर मिश्रा, गोलू गुप्ता, भोलू चौहान, आर्यन गुप्ता मौजूद रहे।