फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Effect of fog: Trains were delayed by 19 hours crowd formed at stations passengers worried

कोहरे का असर: 19 घंटे तक देरी से चली ट्रेनें, स्टेशनों पर लगी भीड़; यात्री परेशान

Sun, 28 Jan 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 10:29 AM IST
सार

कोहरे ने रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुबह से ट्रेन का इंतजार करते-करते यात्रियों को शाम हो रही है। 20 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

 

विज्ञापन
Effect of fog: Trains were delayed by 19 hours crowd formed at stations passengers worried
सुबह घने कोहरा के बीच रेलवे स्टेशन पर लाईट जलाकर खड़ी ट्रेन।

विस्तार

आगरा में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। शनिवार को भी 20 से अधिक ट्रेनें 19 घंटे तक देर से पहुंचीं। भोपाल शताब्दी, गतिमान एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस भी 3-4 घंटे देरी से चल रही हैं। घंटों इंतजार से यात्रियों को परेशानी हुई। व्यवस्थाएं नहीं होने से स्टेशनों पर सर्दी में यात्री ठिठुरने को भी मजबूर हैं।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 19.10 घंटे, मुंबई सीएसटी-फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल 13.41 घंटे, नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 12.09 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12.07 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7.41 घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेशन मालवा एक्सप्रेस 6.42 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 6.04 घंटे, पटना-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6.50 घंटे, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस और बंगलूरू-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 3.43 घंटे देर से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 4.07 घंटे, मुंबई सीएसटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 3.22 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.36 घंटे, चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 3.20 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं। भोपाल शताब्दी, गतिमान एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस भी तीन से चार घंटे देरी से आईं।


जयपुर-अयोध्या धाम का फोर्ट स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करने लिए यात्रियाें के लिए विशेष ट्रेन रविवार से शुरू हो रही है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09701 जयपुर-अयोध्या धाम-खातीपुरा आस्था स्पेशल जयपुर से शुरू होगी और आगरा फोर्ट स्टेशन पर सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी। यहां ट्रेन का 10 मिनट का ठहराव है। ट्रेन 7:35 बजे पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed