फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Effect of fog, trains remained late, buses also left late

Agra News: कोहरे का असर, ट्रेनें रहीं लेट, बस भी देर से निकलीं

Tue, 14 Jan 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Effect of fog, trains remained late, buses also left late
कासगंज। जिले मेें दो दिन बाद फिर से कोहरे की दस्तक हो जाने का असर रेल व सड़क यातायात पर देखा गया। पाटिलपुत्र, कामाख्या व काशीपुर एक्सप्रेस ट्रेनें लगभग एक घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची। डिपो से रोडवेज की बसों के संचालन पर असर देखा गया। ट्रेनें बिलंब से डिपो से निकली। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को रात के समय हुई बारिश के बाद कोहरा समाप्त हो गया था। इसे यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई, लेकिन मंगलवार काे फिर से कोहरे की दस्तक हो गई। इसका रेल व सड़क यातायात पर काफी असर रहा। मथुरा की ओर से आने वाली पाटिलपुत्र एक्स्रपेस रात 3.43 बजे के स्थान पर 4.34 बजे, छपरा एक्सप्रेस रात 1.15 बजे के स्थान पर 1:44 बजे,कामाख्या 5.55 बजे के स्थान पर सुबह 7.04 बजे , लखनऊ एक्सप्रेस 10:45 बजे के स्थान पर दोपहर 12.03 बजे जंक्शन पहुंची। बरेली की ओर से आने वाली मथुरा मेला एक्सप्रेस सुबह 8.50 बजे के स्थान पर सुबह 10.02 बजे जंक्शन आई। कानुपर की ओर आने वाली काशीपुर एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे के स्थान पर दोपहर 2.29 बजे जंक्शन पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर देखा गया। कम दूरी की ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट की देरी से आईं।
विज्ञापन

डिपो से दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसें भी निर्धारित समय पर नहीं निकल सकी। सुबह के समय जाने वाली बसें आधा घंटा तक देरी से डिपो से निकली। दोपहर के समय बसों का संचालन विधिवत हुआ। कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिक्कतें हुई। चालक धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर रहा। जंक्शन पर आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंची। जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों को समय से गंतव्य को रवाना किया गय- मनोज शर्मा, स्टेशन अधीक्षक

कोहरे की वजह से डिपो से जाने वाली कुछ बसें निर्धारित समय से देरी से निकल सकी। कोई बस सेवा निरस्त नहीं की गई।- प्रवीन शर्मा, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed