{"_id":"699f5da848e24a4dbf060391","slug":"educational-seminar-in-kheragarh-today-agra-news-c-421-1-fsk1001-2399-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पालिका टीम पर हमले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पालिका टीम पर हमले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। अवैध जल कनेक्शनों की जांच के दौरान नगर पालिका जलकल टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मंगलवार को बकरा घाटी, बनी इसरायल मोहल्ले में नगर पालिका की जलकल टीम अवैध कनेक्शन की जांच करने पहुंची थी। सलमान, शानू और वल्ला पुत्र अनवर ने टीम के साथ अभद्रता, गाली-गलौज की थी। पत्थर फेंककर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। उक्त मामले में अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।