फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education1

बिना नियुक्ति छह साल  से पढ़ा रही शिक्षिका

Wed, 25 Jan 2017 12:54 AM IST
बिना नियुक्ति छह साल  से पढ़ा रही शिक्षिका
बिना नियुक्ति छह साल  से पढ़ा रही शिक्षिका Updated Wed, 25 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
education1
teacher
 बेसिक शिक्षा विभाग में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिना नियुक्ति के एक शिक्षिका छह वर्षों से परिषदीय विद्यालय में तैनात है। शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वर्ष 2010 में हुई नियुक्ति के रिकार्ड चेक कराए। तब पता चला कि नियुक्ति आदेश की फोटो कापी करके फर्जी तरीके से एक शिक्षिका को नियुक्ति दिलाई गई। 28 जुलाई 2010 को 389 पत्रांक संख्या से नियुक्ति आदेश जारी किया गया। विभाग की ओर से जारी इस आदेश में 36 नंबर पर बछगांव, मथुरा निवासी अनीता कुमारी का नाम दर्ज है। इनको खेरागढ़ स्थित भाजपुर प्राथमिक विद्यालय आवंटित किया गया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की ओर से दी गई फोटो कापी में 36 नंबर पर बोल्ड लेटर में खातीपाड़ा, लोहामंडी की ललिता बघेल का नाम है। इन्हें आवंटित विद्यालय जगनेर ब्लाक स्थित मठ गोस्वामी को दिखाया गया है। आदेश की तिथि और पत्रांक संख्या समान हैं। ललिता यहां नौकरी कर रही हैं और अब तक करोड़ों रुपये वेतन के रूप में ले चुकी हैं। इस समय वह मेडिकल अवकाश पर हैं। विभाग के आदेश से नियुक्ति पाने वाली शिक्षिका के भी नौकरी पर होने की संभावना है। संभावना है कि मूल आदेश में 36 नंबर पर कागज लगाकर दूसरा नाम प्रिंट कराया गया। 
विज्ञापन


वर्जन
नियुक्ति आदेश में छेड़छाड़ कर गड़बड़ी की गई है। संबंधित प्रधानाध्यापक, एनपीआरसी और बिल बाबू को 28 जनवरी को बुलाया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - दिनेश कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी

समायोजित शिक्षामित्र का प्रमाणपत्र भी फर्जी
आगरा। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने वाले अनिल कुमार के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। उनकी तैनाती जैतपुर कला के प्राथमिक विद्यालय, पुरा बीरबल में थी। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह ने जांच की। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र फर्जी मिले। इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी गई। इसके बाद संबंधित विद्यालय महात्मा गांधी सैनिक इंटर कालेज, इटावा के प्रधानाचार्य सूर्यनाथ राम से आख्या मांगी गई। उन्होंने अनिल कुमार का विद्यालय के एसआर में ही नाम न होने की रिपोर्ट दी। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन सत्यापन किया गया तो इंटरमीडिएट का अनुक्रमांक 0024511 पर रामश्री यादव की अंकतालिका निकली। दिसंबर में जांच के बाद ही वेतन रोक दिया गया। अनिल कुमार को बर्खास्त करने और वेतन की रिकवरी करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed