{"_id":"602ab7df8ebc3ee9464898f6","slug":"education-protest-teacher-chief-minister-demand-mainpuri-news-agr480811424","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। शिक्षक समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग की है।
सोमवार को संघ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष शिववीर सिंह और प्रदेश सचिव प्रेमसागर यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कोई नियमावली नहीं बनाई गई है जबकि माध्यमिक शिक्षा में वित्तविहीन विद्यालय 80 प्रतिशत सहयोग कर रहे हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि वित्तविहीन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उचित मानदेय दिया जाए। सोसाइटी और ट्रस्ट से संचालित माध्यमिक विद्यालयों को कंपनियों और निजी हाथों में न दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, उमेश चंद्र, मनोज चौहान आदि लोग मौजूद रहे।