कासगंज। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रजनी साहू और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर से बाहर गांव के माहौल में बेहतर शिक्षा के लिए अच्छा प्रयास किया जा रहा हैं।
अच्छी शिक्षा ही आपका बेहतर कल और देश का भविष्य बना सकती है। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने मस्ती की पाठशाला एवं स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर नाटक प्रस्तुत किया। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने फिल्मी गीत एवं लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं विभिन्न ड्रेस में सजे नौनिहाल आकर्षण का केंद्र बने। प्रबंधक प्रमोद यादव ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। प्रधानाचार्य चंदन भारद्वाज ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर आमोद यादव, गिरीश चंद्र यादव, शिवम पाराशर, कुशाग्र डांगरा, धर्मेंद्र कुमार, पूजा, नेहा, राधा, शिवाली, मल्लिका, शबीब, रुचि शौर्या, आजमी, दीपिका, कशिश वर्मा आदि मौजूद रहे।