फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eco car trampled people waiting for vehicles on highway death of an elderly person serious bike rider

मौत बनकर दौड़ी ईको कार: हाईवे पर वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदा, बुजुर्ग की मौत; कई घायल

Mon, 26 Jun 2023 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

फिरोजाबाद में हाईवे पर सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों को ईको कार ने रौंद दिया।

विज्ञापन
Eco car trampled people waiting for vehicles on highway death of an elderly person serious bike rider
मौत बनकर दौड़ी ईको कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मुख्य चौराहे पर सोमवार की सुबह ईको कार मौत बनकर दौड़ी। हाईवे पर वाहनों का इंतजार कर रहे लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं चपेट में आए बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसके साथ दो अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।  आगरा की ओर से आ रही ईको कार ने जैन मदिर के सामने लोगों को रौंदते हुए रैलियों से टकरा गई। रैलियों के समीप वाहन के इतजार में खड़े एक बुजुर्ग और एक बाइक सवार चपेट आ गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार की हालत गंभीर है। 

ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: बारिश ने धो दिए खून के दाग, आंखों से नहीं हट रहा मंजर; हर तरफ बिखरे थे लहूलुहान शव

विज्ञापन
विज्ञापन

कार तेज रफ्तार में थी 

वहीं इस हादसे में टूंडला निवासी एक महिला सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया गया है कि कार की गति तेज थी, जिसकी वजह से किसी के बचने का मौका ही नहीं मिला। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: बहते रहे आंसू... अपनों को तलाशती रहीं नजरें, बर्बरता को याद कर सहम जाते हैं परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed