फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eco brik

पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको बिक्र बनाने को किया जा रहा है प्रेरित

Sun, 25 Oct 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
eco brik
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि इकाई की ऑनलाइन मीटिंग शनिवार को हुई। जिसमें प्लास्टिक कचरा के नियंत्रण के लिए ईको ब्रिक बनाए जाने की जानकारी दी गई। वहीं इसके लिए प्रेरित करने को चल रहे अभियान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक राधाकृष्ण ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण गतिविधि में ब्रज क्षेत्र अखिल भारतीय स्तर पर अग्रणी रूप से कार्य कर रहा है। पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत पूरे भारत मे ईको ब्रिक का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ईको ब्रिक बनाने के लिए प्रयोग की हुई पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पुरानी बेकार प्लास्टिक की सभी प्रकार की थैली जैसे समान लाने वाली, चिप्स, बिस्कुट, नमकीन, मसाले इत्यादि की थैली व रैपर को पुराने प्लास्टिक की खाली पॉलिथीन कोल्डड्रिंक की बोतल में अच्छी तरह से ठूंस कर भर के उसकी ढक्कन लगा दें। वह एक ईको ब्रिक का रूप लेती है।
विज्ञापन

इनका उपयोग बगीचे में पौधों की बाउंड्री के रूप में अथवा मिट्टी के साथ उसकी दीवार बना कर अथवा पार्क में उससे बेंच आदि बना कर किया जा सकता है। एक बोतल के अंदर इतनी प्लास्टिक आ सकती है जोकि लगभग 100 स्क्वायर फुट क्षेत्र को प्रदूषित कर सकती है। इको ब्रिक का रचनात्मक उपयोग भी किया जा सकता है। विभाग प्रमुख शैलेश शर्मा ने बताया कि पर्यावरण गतिविधि द्वारा ईको ब्रिक बनाने का त्रिमासिक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को ईको ब्रिक बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मीटिंग में जिला प्रमुख अनूप गुप्ता, वैभव बिरला, पूनम रानी शर्मा, आचार्य अवनीश वशिष्ठ, योगेंद्र प्रतिहार, मोहित कुमार, मीनू धनगर, राजीव वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed