फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earning one lakh rupees per month from tea shop Business idea of M.Com pass youth shop is open 24 hours

UP: चाय की दुकान से प्रतिमाह एक लाख की कमाई...एमकॉम पास युवक का बिजनेस आइडिया, 24 घंटे लगती है भीड़

Tue, 20 May 2025 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 03:12 PM IST
सार

चाय की दुकान से कमाई कितनी हो सकती है, यदि इसे लेकर कोई संशय है, तो दूर कर लीजिए। मैनपुरी के एक पोस्ट ग्रेजुएट युवा की कमाई के बारे में  सुनकर हैरान रह जाएंगे। ये युवक चाय की दुकान से हर महीने एक लाख रुपये की कमाई करता है।

विज्ञापन
Earning one lakh rupees per month from tea shop Business idea of M.Com pass youth shop is open 24 hours
दीपक यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल के रहने वाले दीपक यादव ने अपने बिजनेस आइडिया से सभी को चौंका दिया है। एमकॉम के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा किया, लेकिन दीपक को प्राइवेट नौकरी करना पसंद नहीं आया। इसलिए दीपक ने एक छोटी से चाय की दुकान खोली। शुरुआत में थोड़ी समस्या आई, लेकिन अब इस दुकान से उनकी प्रतिमाह एक लाख रुपये की कमाई हो रही है। 
विज्ञापन


 

दीपक यादव की दुकान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के करहल कट पर है। बाबा जी टी स्टॉल के नाम से उसकी दुकान दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। खास बात ये भी है कि इस दुकान में कभी ताला नहीं लगता है। ये दुकान 24 घंटे खुली रहती है और ग्राहकों की भीड़ भी कम नहीं होती। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय की दुकान के संचालक दीपक यादव का कहना है कि उन्होने एमकॉम की पढ़ाई पूरी करने के साथ साथ कंप्यूटर का डिप्लोमा भी किया है। उन्हें नौकरी करना पसंद नहीं था, इसलिए 2022 में चाय की दुकान शुरू की। अब वे नौकरी से ज्यादा रूपये चाय की दुकान से कमा रहे हैं।
विज्ञापन

 टी-स्टॉल पर चाय पीने आये प्रदीप कुमार का कहना है चाय इतनी स्वादिस्ट है कि 15 किलोमीटर दूर से चल कर यहां आते हैं।  चाय पीने आये ऋषभ उर्फ़ विष्णु का कहना है चाय पीने से टेंशन दूर होता है। हर शाम यहां आकर चाय पीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed