फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earning from home-based power generation through solar

यहां घर-घर बन रही बिजली, बेचकर कर रहे कमाई

Fri, 21 Sep 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 21 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Earning from home-based power generation through solar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में अब बिजली का उत्पादन घर-घर होने लगा है। मथुरावासी सोलर प्लांट अपने घरों की छतों पर लगवा रहे हैं। पिछले कुछ माह के दौरान 50 किलोवाट की क्षमता से अधिक सोलर प्लांट घरों पर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान में मथुरा जनपद में छह मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर प्लांट के माध्यम से होने लगा है। इसमें पांच मेगावाट बिजली का उत्पादन बलदेव क्षेत्र के नगला गिरधर में स्थापित प्लांट से ही शुरू हो गया है। सरकार के इस प्लांट से उत्पादित बिजली सीधे ग्रिड को दी जा रही है। इसके अलावा सरकार की अनुदानित योजना के तहत निजी क्षेत्र भी इस ओर आकर्षित हो रहा है। इसमें जीएलए यूनिवर्सिटी ने करीब एक मेगावाट बिजली उत्पादन का सोलर प्लांट स्थापित कर लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 3 से 5 किलोवाट के प्लांट भी आम लोगों ने घरों की छतों पर लगा लिए हैं। ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट अनुबंध के तहत उक्त घरों पर उपयोग से बचने वाली बिजली भी ग्रिड को बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी नेडा एसके वर्मा ने बताया कि लोग अब सोलर पावर के प्रति जागरूक हो रहे हैं। ऑन ग्रिड सिस्टम के तहत सोलर प्लांट स्थापित कराने वालों को सरकार 30 प्रतिशत अनुदान दे रही है। प्रति किलोवाट पर करीब 70 हजार रुपये का खर्च आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed