फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-stamp will also be available from the government ration shop

Etah: अब राशन ही नहीं सरकारी कोटों से खरीद सकेंगे स्टांप, ये सुविधाएं भी होने जा रहीं  शुरू  

Tue, 31 May 2022 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 09:59 AM IST
सार

सरकार ने  लोगों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया है। सरकारी राशन कोटे से अब राशन के अलावा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा सकेगा, साथ ही यहां से  ई-स्टांप भी मिलेगा। 
 

विज्ञापन
E-stamp will also be available from the government ration shop
राशन डीलर की दुकान पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में राशन कोटों से सरकारी राशन के अलावा अब ई-स्टांप भी मिलेगा। कोटों को जनसेवा केंद्र के रूप में संचालित करने की कवायद शुरू की गई है। जहां ई-स्टांप के अलावा राशन कार्डों के आवेदन, विभिन्न योजनाओं में आधार लिंकेज आदि सुविधाएं भी लोगों को गांव-मोहल्लों में मिल सकेंगी।

विज्ञापन

 
जनसेवा केंद्र के रूप में होगा काम 

अभी तक राशन की उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर बिजली बिल जमा करने की अतिरिक्त सुविधा लोगों को दी जा रही थी। अब इससे आगे बढ़कर इन दुकानों को जनसेवा केंद्र का रूप दिया जा रहा है। जिले में कुल मिलाकर 805 दुकानें हैं। हर विकासखंड क्षेत्र से कंप्यूटर प्रशिक्षित राशन डीलरों की सूची बनाई जा रही है। इन लोगों को किसी जनसेवा केंद्र पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद केंद्र पर आम लोगों को दी जाने वाली सेवाएं राशन डीलर अपनी दुकानों से लोगों को उपलब्ध कराने लगेंगे। 

विज्ञापन


कोटों से अतिरिक्त आय की बढ़ी उम्मीद

राशन वितरण में गड़बड़ियों पर शिकंजा कसने के बाद तमाम डीलरों का मोह कोटों से भंग होने लगा है। केवल राशन बांटने में कमाई बेहद कम रह गई है। ऐसे में जनसेवा केंद्र वाली सेवाओं का उन्हें अधिकार मिलेगा, तो उनकी अतिरिक्त आय बढ़ जाएगी। इससे डीलरों को इस पहल से काफी उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राशन डीलरों की तैयार की जा रही सूची 

डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विकासखंड क्षेत्रों से इच्छुक और क्षमतावान राशन डीलरों की सूची तैयार की जा रही है, जो कंप्यूटर संचालन में दक्ष हों। उनका पंजीकरण कराकर जनसेवा केंद्रों पर मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का काफी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed