फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   e riskshaw driver died by unontrolled tractor

ई रिक्शा को रौंदता हुआ अनिंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा

Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
e riskshaw driver died by unontrolled tractor
सोरोंजी। कासगंज बदायूं मार्ग पर वराह प्रतिमा के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ई-रिक्शा को रौंदता हुआ बाइक रिपेयरिंग की दुकान में घुस गया, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया। जबकि दुकानदार गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में मौत ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश (45) पुत्र लोचन निवासी भड़पुरा हुआ। शनिवार की शाम वह ई रिक्शा चलाकर वराह भगवान की मूर्ति के समीप से गुजर रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ वहां एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में घुस गया। ट्रैक्टर के नीचे आकर ई रिक्शा चालक ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुकानदार केहरी पुत्र प्रेमचंद्र निवासी मिललकिनया इस हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिक्शा चालक मौत की सूचना पाकर परिजन में कोहराम मच गया। वह भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed