फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaw overturns after colliding with bike; six injured.

Agra News: बाइक को टक्कर मारकर पलटा ई-रिक्शा, छह घायल

Sun, 06 Sep 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after colliding with bike; six injured.
ई-रिक्शा पलटने से छह घायल, तीन महिलाएं और बच्ची भी जख्मी
पिनाहट। राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रावली के सावलदासपुरा के पास शनिवार सुबह यात्रियों से भरा ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और छह वर्षीय बच्ची भी शामिल है। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह राजाखेड़ा की ओर से यात्रियों को लेकर ई-रिक्शा पिनाहट की ओर आ रहा था। सावनदास पुरा के पास चालक ने सड़क किनारे खड़े वाहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में मोदीपुरा निवासी शिवराम (26) पुत्र श्यामवीर और उसके जीजा छोटेलाल घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा सवार बीच का पुरा निवासी सुनीता पत्नी धनीराम, गीता देवी (40), गुड़िया देवी (45) और छह वर्षीय राधिका घायल हो गईं। राहगीरों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवराम, छोटेलाल, गुड़िया और संगीता को आगरा के एसएन हाॅस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, थाना राजाखेड़ा क्षेत्र निवासी भानु पुत्र रोशन सिंह शनिवार सुबह किसी काम से बाइक पर पिनाहट आ रहा था। विप्रावली तिकोनिया के पासबाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई। भानु घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पिनाहट पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed