{"_id":"675dc9c268ab84d720023a0f","slug":"e-rickshaw-driver-dies-under-suspicious-circumstances-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125012-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक की मौत
Sat, 14 Dec 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। एक ई रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक का शव कादरगंज रोड पर नवादा के निकट सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ठाकुरी नगला निवासी अशोक (30) पुत्र रमेश प्रति दिन की तरह शुक्रवार को ई रिक्शा चलाने गंजडुंडवारा आया था, लेकिन रात को वह घर वापस नहीं लौटा। उसके घर न लौटने पर परिजन काफी चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू किए, लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चला। सुबह के समय लोगों ने कादरगंज रोड नवादा के निकट एक खेत में ई रिक्शा और एक व्यक्ति को मृत पड़े देखा।
सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। जब परिजन को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।