{"_id":"66ddf2acbe7464924a0dbfd4","slug":"e-rickshaw-driver-dies-due-to-collision-with-vehicle-kasganj-news-c-175-1-mt11003-120634-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
Mon, 09 Sep 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पटियाली के गांव द्विरइया निवासी नरेश (58) पुत्र प्रभुदयाल ई रिक्शा चलाते थे। उनके पुत्र रिंकू ने बताया कि उसके पिता थाना गांव से सवारियों को छोड़कर पटियाली की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायल को सीएचसी पटियाली ले गए। यहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय रास्ते ही मृत्यु गई। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पुत्र की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।