फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   e paus

सार्वजनिक वितरण प्रणाली- ई-पॉश मशीनों की इंटरनेट वैधता खत्म, अनदेखी में उलझ रहा राशन वितरण

Wed, 26 Aug 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
e paus
कासगंज। ईपॉश मशीनों की इंटरनेट वैधता खत्म होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठ रहे हैं। राशन वितरण व्यवस्था उलझती नजर आ रही है। हालांकि राशन डीलरों ने वाईफाई से अस्थायी व्यवस्था की है, लेकिन यह अधिक कारगर नहीं हो पाई है। जहां एक ओर राशन डीलर परेशान हैं वहीं अनियमितता को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों की राशन की दुकानों पर यह समस्या बढ़ती जा रही है। ईपॉश मशीनों की इंटरनेट वैधता खत्म होने के कारण राशन डीलर व्यवस्थित रूप से राशन नहीं बांट पा रहे। पूर्ति अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे वाईफाई से अस्थायी व्यवस्था बनाकर राशन का वितरण करते रहें। लेकिन इसमें स्पीड बहुत कम है। इस कारण कई जगह लाभार्थी व डीलर में विवाद की स्थित भी बन रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण की अपेक्षा शहर में वितरण व्यवस्था ठीक
सबसे अधिक समस्या राशन वितरण में ग्रामीण क्षेत्रों में है। जबकि शहरी क्षेत्र में वितरण व्यवस्था ठीक है। चार दिनों में शहरी क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत तक राशन बंट चुका है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 55 से 60 प्रतिशत तक ही राशन बंट सका है। यदि व्यवस्था ठीक होती तो लगभग पूर्ण वितरण 4 दिनों में हो गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल-
- 592 राशन की दुकानें हैं जिलेभर में।
- 510 दुकानें हैं ग्रामीण क्षेत्रों में।
- 82 दुकानें हैं शहरी क्षेत्रों में।
- 2.50 लाख उपभोक्ता हैं जिलेभर में।
- 1.50 लाख उपभोक्ताओं को 4 दिन में उपलब्ध कराया गया है राशन।
डीलरों की बात
- मशीनों की सरकारी इंटरनेट वैधता खत्म है। वाईफाई से मशीन कनेक्ट कर वितरण का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्पीड कम आ रही है।- कल्लू दौरेया।
- सर्वर डाउन होने के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विभाग इंटरनेट की बेहतर व्यवस्था करे। तब समस्या का समाधान हो सकेगा- संतोष कुमार, पथरेकी।
- जानकारी हुई है कि इंटरनेट वैधता खत्म हो गई है। कार्यदायी संस्था मंत्रा ईपॉश मशीनों की व्यवस्था देख रही है। कार्यदायी संस्था से विस्तृत जानकारी लेने के बाद जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। - सत्यवीर सिंह, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed