फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-pass will be issued for the supply of essential goods and services, the application will have to be done online, electronic copy will also be valid

आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए जारी होंगे ई पास- ऑन लाइन करना होगा आवेदन, इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी होगी मान्य

Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
E-pass will be issued for the supply of essential goods and services, the application will have to be done online, electronic copy will also be valid
कासगंज। कोरोना की द्वितीय लहर में कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति पूरी तरह से होती रहे और इसमें कोई बाधा न हो इसके लिए ई-पास की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने के लिए भी ई-पास का आवेदन किया जा सकता है। यदि किसी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति नहीं हो रही हैं तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की जा सकती है।
विज्ञापन

ई-पास पाने के लिए ऑनलाइन आवेन किया जा सकता है। पोर्टल पर संस्थागत पास का भी प्रावधान है। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का सत्यापन अधिकृत प्रशासनिक अधिकारी करेंगे, इसी के बाद वह आवेदन को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करेंगे। जनपद की सीमा के अंदर उपजिलाधिकारी एवं अंतर्जनपदीय ई-पास के लिए जिलाधिकारी की ओर से नामित अपर जिलाधिकारी अधिकृत होंगे। आवेदकों को पास जारी होने पर एक एसएमएस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें दिए गए लिंक से ई-पास डाउनलोड किया जा सकेगा। इसकी इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी मान्य होगी। चेकिंग के दौरान सत्यापन क्यूआर कोड से पुलिसकर्मी करेंगे। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि ई पास मात्र आवश्यक एवं परिस्थितिजन्य कठिनाइयों के निराकरण के लिए हैं। प्रदेश के बाहर राज्यों के लिए ई पास जिलाधिकारी द्वारा निर्गत किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed