फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dwarkadhish Temple will remain closed till 20 May in Mathura

मथुरा में कोरोना: 20 मई तक बंद रहेगा द्वारिकाधीश मंदिर, अंदर चलती रहेंगी ठाकुर जी की सेवाएं

Mon, 10 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 May 2021 12:02 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की गाइडलाइन और जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए द्वारिकाधीश मंदिर के पट बंद रखने का फैसला लिया गया है। 21 मई तक प्राचीन केशवदेव मंदिर भी बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Dwarkadhish Temple will remain closed till 20 May in Mathura
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा। इसको देखते हुए मंदिरों को अभी खोलना उचित नहीं माना जा रहा है। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय का ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर अभी आम भक्तों के लिए नहीं खुलेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने बाहरी भक्तों के लिए 20 मई तक मंदिर के दर्शन बंद रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन और जिले में निरंतर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी मंदिर बाहरी भक्तों के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रबंधन ने 20 मई तक भक्तों के लिए दर्शन न खोलने का निर्णय लिया गया है। ठाकुर जी की सेवा अंदर ही अंदर चलती रहेगी। 
विज्ञापन


इधर, प्राचीन केशवदेव मंदिर को 21 मई तक बंद रखने पर सहमति बनी है। रविवार को मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में मंदिर कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट जिले में कोरोना के लगाता मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने भी 17 मई तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है, इसलिए मंदिर को 21 मई तक बंद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कमेटी के सदस्य सुरेश अग्रवाल ने कहा कि भक्तगण कोरोना काल में घर पर ही भगवान का ध्यान करें। मंदिर प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिर में भगवान के समस्त दर्शन, आरती, भोग प्रसाद, उत्सव आदि सुचारू रूप से रोजाना की तरह बराबर चलते रहेंगे, बाहरी व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed