फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DVVNL recovered Rs 488 crore from OTS scheme still 30 lakh consumers not take advantage

UP: ओटीएस योजना से डीवीवीएनएल ने की 488 करोड़ की वसूली, फिर भी रह गए 30 लाख उपभोक्ता; जो नहीं उठा सके लाभ

Tue, 04 Feb 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Feb 2025 10:03 AM IST
सार

बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में 488 करोड़ की वसूली हो सकी। इस योजना में 30 लाख ऐसे उपभोक्ता रहे, जो लाभ लेने  से छूट गए।
 

विज्ञापन
DVVNL recovered Rs 488 crore from OTS scheme still 30 lakh consumers not take advantage
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली के पुराने बकाया बिल में छूट के साथ यूपी पावर कॉरपोरेशन ने दिसंबर में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की, लेकिन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा जोन में बकाएदारों ने ब्याज में छूट की इस योजना का फायदा नहीं उठाया है। 2.55 लाख बकाएदारों में से केवल 60,934 ने ही ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया। जिनसे 503 करोड़ रुपये के बकाए में से केवल 50.86 करोड़ का बिल मिल सका है।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 37.50 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 5416 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें से एकमुश्त समाधान योजना में अपने बकाए बिल पर ब्याज में से केवल 7.31 लाख ने ही फायदा उठाया है। 30 लाख उपभोक्ता अब भी ऐसे है, जिन्होंने ब्याज में छूट की योजना का फायदा ही नहीं लिया। इनसे केवल 488 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं। 10 फीसदी से ज्यादा बकाया बिल किसी भी जोन में नहीं मिल पाया है। एकमुश्त समाधान योजना 15 फरवरी तक चलनी है, लेकिन अब इसमें तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमें ब्याज में छूट कम मिलेगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा मंडल में फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा बकाया
आगरा मंडल में फिरोजाबाद जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया है। फिरोजाबाद में 4.08 लाख बकाएदार हैं, जिन पर 625 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं, लेकिन इनमें से 83,890 ने ही एकमुश्त समाधान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। उनसे 65.49 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। चारों जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन एटा में हुए हैं, जहां एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करने के लिए ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया है।

 
विज्ञापन

जोन बकाएदार बकाया ओटीएस रुपये
आगरा 2,55,496 503 करोड़ 60,934 50.86 करोड़
मथुरा 2,37,387 398 करोड़ 47,683 41.91 करोड़
फिरोजाबाद 4,08,971 625 करोड़ 83,890 65.49 करोड़
एटा 4,36,128 476 करोड़ 1,00,693 64.16 करोड़


 
विज्ञापन

योजना का फायदा उठाना चाहिए
 दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के चीफ इंजीनियर कपिल सिंधवानी ने बताया कि पुराने बकाया बिजली बिल को जमा करने के लिए एक मुश्त समाधान योजना में अभी 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह योजना खत्म हो गई तो ब्याज भी देना होगा। अभी ब्याज में छूट का फायदा उठाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed