फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dustbin scam

प्रधान को जानकारी नहीं और हो गया डस्टबिन का भुगतान

Fri, 14 Feb 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
dustbin scam
मैनपुरी। जिले में हुए डस्टबिन फर्जीवाड़े की जांच में एक और नया मोड़ आ गया है। मामले की जांच विजिलेंस आगरा कर रही है, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में नया खुलासा हुआ है। इसमें प्रधानों ने साफ कह दिया कि उन्हें पता ही नहीं कि किसके आदेश पर ग्राम पंचायतों में कूड़ेदान लगे और इनका भुगतान हुआ। मामले की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले ग्राम पंचायतों में डस्टबिन लगवाए गए थे। एक जांच में पता चला कि चार हजार रुपये की कीमत के डस्टबिन का 12 हजार रुपये भुगतान कराया जा रहा है। जांच के बाद भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही मामले की जांच विजिलेंस आगरा को सौंपी गई थी। तत्कालीन डीपीआरओ यतेंद्र सिंह को भी प्रमुख सचिव ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद से लगातार मामले की जांच विजिलेंस आगरा कर रही है। हाल ही में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर पंचायत राज विभाग की जांच में एक नया खुलासा हुआ। इसमें पता चला कि प्रधानों को पता ही नहीं है कि किसके आदेश पर डस्टबिन लगाए गए और किसके आदेश पर भुगतान हुआ। ऐसे में सचिवों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

सचिव के पास रहती है चेकबुक
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम पंचायत निधि के सभी खातों की चेकबुक ग्राम पंचायत सचिव के पास रहती हैं। ऐसे में प्रधानों द्वारा जानकारी न होने की बात भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही है। एक सवाल ये भी है कि चेक पर बिना प्रधान और सचिव के हस्ताक्षर के भुगतान कराना संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाइट्स
-09 हैं जिले में ब्लॉक
-80 हैं कुल न्याय पंचायतें
-552 हैं ग्राम पंचायतें
-05 हजार के करीब लगे कूड़ेदान
-12 हजार के हिसाब से हुआ भुगतान
-40 प्रतिशत का हो चुका है भुगतान
डस्टबिन लगवाने में हुए भ्रष्टाचार का मामला मेरी तैनाती से पूर्व का है। मामले में विजिलेंस आगरा जांच कर रही है। मेरी तैनाती के बाद कोई भी भुगतान नहीं कराया गया है। जो भी जांच की गई, वह मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी गई है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed