फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During the deployment on LAC in Baramulla Gulmarg soldier of Bah lost his life due to lightning

Agra: एलएसी पर बिजली गिरने से बाह के लाल की जान गई, परिवार में मचा कोहराम 

Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
सार

बारामूला गुलमर्ग में एलएसी पर तैनाती के दौरान बिजली गिरने से  बाह के रहने वाले सैनिक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।  रविवार दोपहर बाद सैनिक सम्मान के अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
During the deployment on LAC in Baramulla Gulmarg soldier of Bah lost his life due to lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कश्मीर के गुलमर्ग (बारामूला) में तैनात भदरौली के लाल लोकेंद्र सिंह तोमर (32) की एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर बिजली गिरने से जान चली गई। 18 राजपूताना राइफल्स के जवान का रविवार दोपहर बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


भदरौली के किसान महाराज सिंह तोमर और कंबोदी देवी के पुत्र लोकेंद्र सिंह वर्ष 2011 में भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में जरार की ललिता से उनकी शादी हुई। वर्तमान में 18 राजपूताना राइफल्स की यूनिट के साथ गुलमर्ग (बारामूला) में एलएसी पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से लोकेंद्र झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। इसकी खबर से भदरौली समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। 
विज्ञापन

सात साल पहले हुई थी शादी

लोकेंद्र का सात साल पहले जरार की ललिता से विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे अभी(4) और अर्पिता (2) हैं। हादसे के वक्त बच्चों के साथ ललिता आगरा में थी। परिजनों ने उसे अभी घटना की जानकारी नहीं दी है। जबकि मां कंबोदी देवी भदरौली में थी। वह भी बेटे की जान जान से अनजान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डटकर लड़ना बेटे, 25 दिन पहले पिता से हुुई थी बात

करीब ढाई माह पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर पहुंचे लोकेंद्र से पिता महाराज सिंह की बात हुई थी। बेटे ने बताया था कि एलएसी पर पोस्टिंग है। इस पर उन्होंने कहा था कि बेटे डटकर लड़ना। यह बताते हुए महाराज सिंह की आंखों में गर्व और गौरव के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि बेटे को खोने का गम है पर उसकी कुर्बानी पर गर्व है। समाजसेवी ध्रुव शर्मा ने बताया कि लोकेंद्र में देश भक्ति का जुनून था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed