फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During idol immersion, four people of Firozabad who flowed in the Ganges were not found, search operation continues

मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बहे फिरोजाबाद के चार लोग नहीं मिले, सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
During idol immersion, four people of Firozabad who flowed in the Ganges were not found, search operation continues
कासगंज कछला गंगा में लापता युवकों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे फिरोजाबाद जिले के चार लोग कछला गंगा में बहकर लापता हो गए। चौबीस घंटे के बाद भी तलाश में जुटी टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी है। शनिवार के दिन प्रशासनिक अधिकारी गंगा में बहे चार लोगों के सर्च ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन जिला फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव से श्रद्घालुओं का टोला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए कछला घाट पर पहुंचा। संध्याकाल में प्रतिमा विसर्जन करते हुए चार लोग गहरे पानी में उतर गए। इसके बाद गंगा की तेजधार उन्हें अपने साथ बहा ले गई। दीपक गुप्ता (45), रामू (35), कुणाल (17), भोला (15) के गंगा में बहने की सूचना पर गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई। शनिवार क ो दिनभर युवकों की तलाश की गई। अभियान में मोटरबोट का सहारा भी लिया गया, लेकिन चारों लोगों का कोई सुराग शाम तक नहीं लगा। परिवार के लोग कछला गंगाघाट पर डटे रहे। प्रशासनिक और पुलिस टीम भी अपडेट लेती रही। श्रद्घालुओं के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस दुर्घटना में दो अन्य श्रद्घालु भी गंगा में डूबे थे, जिन्हें गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया।
विज्ञापन

पक्के घाट न होने से आए दिन होते हैं हादसे
कासगंज। कछला गंगाघाट पर प्रतिदिन ही सैंकड़ों की संख्या में श्रद्घालु गंगास्नान के लिए पहुंचते रहे। स्नान पर्वों और धार्मिक पर्वों पर तो यहां संख्या हजारों में पहुंच जाती है, लेकिन गंगाघाट पर पक्के घाट न होने के कारण आए दिन श्रद्घालुओं के डूबने के हादसे होते हैं। इस ओर शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का कतई ध्यान नहीं है। कछला के वाशिंदे राजू कश्यप का कहना है कि गंगा पर पक्के घाट का निर्माण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed