{"_id":"6402f2d290319138e904b0a7","slug":"dummy-currency-notes-cash-withdrawn-from-indian-bank-in-agra-up-news-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट
Sat, 04 Mar 2023 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 12:57 PM IST
सार
आवास विकास परिषद के रिटायर्ड कर्मचारी ने इंडियन बैंक की आवास विकास कॉलोनी शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। घर आकर जब नोटों को गिना तो एक गड्डी में छह चूरन वाले नोट मिले।
विज्ञापन
गड्डी से निकले चूरन वाले नोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इंडियन बैंक से निकाले गए कैश में आवास विकास परिषद के रिटायर्ड कर्मचारी को नोट की गड्डी के बीच में बच्चों के खेलने वाले नोट मिले। पांच-पांच सौ के छह नोट मिलने से उनके पसीने छूट गए। उन्होंने तत्काल ही बैंक प्रबंधक से शिकायत की। बैंक प्रबंधक ने कहा कि वे बैंक के कैश से मिलान करने के बाद कुछ स्पष्ट बता सकेंगे।
आवास विकास परिषद के रिटायर्ड कर्मचारी हाकिम सिंह ने नातिन की शादी के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकाले, जिनमें 50 हजार रूपये की गड्डी में 500-500 रुपये के छह नकली नोट निकले। इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से करने पर उन्होंने गिन कर नोट देने की बात कहकर पीड़ित को लौटा दिया।
ये भी पढ़ें - Braj Ki Holi 2023: अद्भुत, अलौकिक...ये ब्रज की होली है, मस्ती में झूम रहे हुरियारे, जन्मस्थान की तस्वीरें

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि उनकी नातिन की शादी थी। 20 फरवरी को उन्होंने इंडियन बैंक की आवास विकास कार्यालय स्थित शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकाले थे, जिसमें 500 के नोटों की 50 हजार की एक गड्डी में ये नोट निकले। दूसरी दो गड्डियों में सभी नोट असली थे।
उन्होंने बताया कि एक गड्डी में चूरन चटनी की दुकानों पर मिलने वाले छह नकली नोट निकले हैं। इन नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह मनोरंजन बैंक अंकित है। पीड़ित हाकिम का कहना है कि वह 2012 में आवास विकास परिषद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिषद कार्यालय की शाखा में ही बैंक कर्मचारियों के पेंशन व वेतन खाते हैं।
ये भी पढ़ें - पुलिस का दे दना दन वीडियो वायरल: वृंदावन में परिक्रमा कर रहे दो श्रद्धालुओं को पीटा, एक हुआ बेहोश तो उड़े होश
उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। उन्होंने कहा हमने मशीन से गिन कर नोट दिए थे। पीड़ित का कहना है कि आवास विकास परिषद व बैंक के मुख्यालय में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।