फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to unavailability of guards, prisoners are not getting treatment.

Agra News: गारद नहीं मिलने से बंदियों का नहीं हो पा रहा इलाज

Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Due to unavailability of guards, prisoners are not getting treatment.
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुनीं। पांच बीमार बंदियों ने बताया कि पुलिस लाइन से गारद नहीं मिल पाने के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। सचिव ने गारद की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने जेल में पहुंचकर महिला बैरक, पाकशाला, बैरक नंबर एक, दो, पांच-ए, पांच-बी, नौ-ए, नौ-बी का निरीक्षण किया। बंदियों ने अपनी समस्याएं सचिव को बताईं। कुछ बंदियों ने बताया कि उनको न्यायालय से मिलने वाली रिमांड की तारीखें पता नहीं चल पाती हैं। एक बंदी रामकुमार ने मुकदमा लड़ने के लिए प्राधिकरण से निशुल्क वकील दिलाने की मांग की। कुछ बंदियों ने बताया कि बारिश में जेल परिसर में बारिश का गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे बीमारियां फैल सकती हैं। प्राधिकरण सचिव ने नगर पालिका के माध्यम से जलनिकासी कराने के निर्देश दिए। अपर सिविल जज अखिल चौधरी, मोनू, अपर्णा सिंह, रूबी सिंह, जेल विजिटर सुनील यादव, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पीके त्रिवेदी, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed