फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the outbreak of dengue and malaria, the municipality carried out anti-larva spraying and fogging.

Agra News: डेेंगू मलेरिया के प्रकोप को लेकर पालिका ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग

Tue, 19 Sep 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Due to the outbreak of dengue and malaria, the municipality carried out anti-larva spraying and fogging.
कासगंज। नगरपालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी के निर्देश पर जिले में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के प्रभाव को देखते हुए सफाई का विशेष अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को बाजारों और प्रभु पार्क इलाके में एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ फागिंग कराई गई। यह अभियान 2 अक्तूबर तक संचालित होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में जलभराव हो गया। विशेष सफाई अभियान चलाकर जगह-जगह से पानी निकलवाया गया है। नालों की सिल्ट सफाई का कार्य भी कराया गया। सिटी मोहल्ला, जय जयराम मोहल्ला इलाके में भी विशेष अभियान चलाया गया। इन इलाकों में बारिश के समय जलभराव की समस्या रही। जलभराव के प्रभावी क्षेत्र गंगेश्वर कॉलोनी, पालनगर, सोलह बीघा, लवकुशनगर के इलाकों में भी यह अभियान चलेगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह एवं मुख्य सफाई खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार नगरपालिका ने बारिश थमने के बाद विशेष सफाई अभियान का निर्णय लिया है। जिससे मच्छरजनित बीमारियां एंटी लार्वा का छिड़काव करके रोकी जा सकें। मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग का अभियान संचालित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed