फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the festival, the crowd of patients at the district hospital was less.

Agra News: पर्व के चलते जिला अस्पताल पर मरीजों की भीड़ रही कम

Sat, 11 Nov 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Due to the festival, the crowd of patients at the district hospital was less.

विज्ञापन

कासगंज। पर्व के चलते शनिवार को जिला अस्पताल पर मरीजों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। बुखार, डायरिया, सांस सहित अन्य आवश्यक बीमारियों से जुडे मरीज ही अस्पताल पर आए। बुखार से पीड़ित दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई।

जिला अस्पताल पर इलाज कराने के लिए सुबह के समय अधिक संख्या मेंं मरीज आए, जिससे पर्चा काउंटर पर भीड़ लग गई। जिससे मरीजों को लाइन लगानी पड़ी। दोपहर 12 बजे के बाद मरीजों की संख्या घटने लगी। ओपीडी बंद होने तक 356 मरीज अस्पताल पर पहुंचे। इनमें से 50 मरीज बुखार के आए। बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की जांच कराई गई। जिसमें से दो मरीजों में टाइफाइड निकला। सर्दी खांसी, जुकाम की शिकायत लेकर लगभग 100 मरीज पहुंचे। इसके अलावा डायरिया के 9 व सांस के 25 मरीज पहुंचे। नेत्र, दांत, अस्थिरोग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन




मौसम का मिजाज अब बदल चुका है। मौसम में ठंड बढ़ गई है। इस मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लापरवाही खतरनाक हो सकती है- डा. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed