फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the closure of ROB, traffic jam occurred in Idgah and Shahganj market.

Agra News: आरओबी बंद होने से ईदगाह और शाहगंज बाजार में जाम

Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of ROB, traffic jam occurred in Idgah and Shahganj market.
रास्ता बंद जो​खिम चालू...खेरिया आरओबी बंद होने से पैदल यात्रियों की राह मु​श्किल हो गई है। खेरि
आगरा। मरम्मत के लिए ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बंद करने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अर्जुन नगर से नामनेर और कलेक्ट्रेट की तरफ जाने के लिए करीब 4 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे शाहगंज बाजार में व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान रहे। दिनभर जाम लगा रहा। हालांकि यातायात पुलिस के 12 टीएसआई, 40 सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क में दोनों तरफ के वाहनों को निकालने के लिए बीच में अस्थायी डिवाइडर लगाए गए हैं। रुई की मंडी-शाहगंज रेलवे पुल को शनिवार को बंद कर दिया गया था। 90 दिन तक मरम्मत कार्य होना है। खेरिया की तरफ से ईदगाह, नामनेर, एमजी रोड की तरफ जाने के लिए रुई की मंडी फाटक और छउआ का नगला की तरफ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगर किसी को कलेक्ट्रेट जाना है तो उसे शाहगंज बाजार होते हुए निकलना पड़ रहा है। इन रास्तों पर पहले से ही जाम की समस्या है। रविवार को भी वाहनों की लाइन लगी रही। रुई की मंडी फाटक पर एक बार ट्रैफिक बंद होने से वाहन फंस रहे थे। हालांकि पुलिस ने बारहखंभा मार्ग पर बीच में बैरिकेडिंग लगा दी। इससे एक-दूसरे के सामने वाहन नहीं फंसे। अपनी लेन में ही चलते रहे। शाहगंज के व्यापारियों को समस्या अधिक हो रही है। खेरिया से आने वाला ट्रैफिक बाजार से निकल रहा है। हालांकि पुलिस तहसील तिराहे और सीओडी की तरफ से ऑटो और ई-रिक्शा को बाजार की तरफ नहीं आने दे रही है। चार पहिया वाहनों के निकलने की वजह से जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग लगी फिर भी खतरे में जान
आरओबी पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां पर आरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। इसको देखते हुए पैदल जाने वाले पुल की तरफ नहीं जा रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग खेरिया से ईदगाह की तरफ जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। इसके बीच से भी लोग निकल रहे हैं। ऐसे में ट्रेन आने पर जान जोखिम में पड़ सकती है। इस पर पर फिलहाल किसी का ध्यान नहीं है।



वर्जन
यातायात पुलिस की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। संकरे रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पुलिसकर्मी अलग-अलग प्वाइंट पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। थाना पुलिस के भी 30 कर्मचारी लगे हैं। ऑटो और ई-रिक्शा को भी डायवर्ट किया जा रहा है। रेलवे से 40 मार्शल और लगाने के लिए कहा गया है। - अलका सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

रास्ता बंद जोखिम चालू...खेरिया आरओबी बंद होने से पैदल यात्रियों की राह मुश्किल हो गई है। खेरि

रास्ता बंद जोखिम चालू...खेरिया आरओबी बंद होने से पैदल यात्रियों की राह मुश्किल हो गई है। खेरि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed