{"_id":"5b3da2ad4f1c1b91288b4a90","slug":"due-to-root-diversions-in-the-city-may-be-jammed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज जरूरी हो तभी निकले घर से, इन इलाकों में लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जरूरी हो तभी निकले घर से, इन इलाकों में लग सकता है जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गुरुवार के कार्यक्रम से शहर में भीषण जाम लग सकता है। इसका संकेत बुधवार को ही लग गया। कार्यक्रम की तैयारी में ही ट्रैफिक जाम रहा।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। गुरुवार को यह परेशानी बढ़ सकती है। माल रोड स्थित शिक्षण संस्थाओं और एमजी रोड आदि मार्गों पर छुट्टी के बाद घर पहुंचने में बच्चों को काफी देर होगी।
डायवर्जन प्लान में भगवान टाकीज से दीवानी होकर हरीपर्वत की ओर जाने वाले वाहन दीवानी चौराहा से नेहरू नगर होकर वजीरपुरा होते हुए सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने से हरीपर्वत जाएंगे। इस मार्ग पर जाम लगना तय है।

Trending Videos
स्कूूली बच्चेे भ्ाी जाम में फंसे
- फोटो : अमर उजाला
कॉसमॉस मॉल से सूरसदन का मार्ग आम नागरिकों का मार्ग बंद रखा जाएगा, यहां पर स्कूल हैं। इनके स्टाफ और छात्र-छात्राओं को परेशानी होगी।
जज कंपाउंड से शाह मार्केट होकर एमजी रोड आने वाला मार्ग भी आम नागरिकों के लिए बंद रहेगा। हरीपर्वत से सूरसदन को जाने वाला यातायात हरीपर्वत से देहली गेट से आरबीएस कॉलेज से खंदारी हनुमान मंदिर की ओर जाएगा।
भदावर हाउस के सामने से होते हुए दीवानी चौराहा से भगवान टाकीज की ओर जाएगा, यहां भी स्कूल हैं। आरबीएस कॉलेज से स्पीड कलर लैब तक का मार्ग एमजी रोड आने वाले वाहनों के लिए बंद रहेगा।
खंदारी चौराहा से राम रघु हॉस्पिटल, सूरसदन चौराहा आने वाला मार्ग राम रघु हॉस्पिटल से बंद रहेगा। सीएम की फ्लीट का बुधवार को रिहर्सल किया गया। यह माल रोड पर जाम में फंस गई। पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाती रहीं। पुलिस ने ही जाम खुलवाया।