फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to not having a son, the woman was thrown out of the house along with her two daughters.

Agra News: बेटा न होने पर महिला को दो बेटियों सहित घर से निकाला

Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Due to not having a son, the woman was thrown out of the house along with her two daughters.
मैनपुरी।
विज्ञापन



शादी के बाद बेटा नहीं होने पर 12 साल बाद ससुराल के लोगोंं ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। बेटा नहीं होने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी। पीडि़ता ने न्यायालय में मजिस्ट्रेट सहित एसपी से शिकायत की है। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया है।



मोहल्ला भटेला निवासी शिवराखन सिंह ने पुत्री सपना की शादी भूपेंद्र निवासी नवाटेढ़ा थाना बरनाहल के साथ 18 फरवरी 2011 को की थी। शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल के लोग उत्पीड़न करने लगे। इस बीच सपना ने दो बेटियों को जन्म दिया। दो बेटियां होने से उसका उत्पीडऩ बढ़ गया। 24 सितंबर 2023 को सपना को ससुराल के लोगों ने बेटा नहीं होने की बात कहकर दोनों बेटियों सहित घर से निकाल दिया। बेटा नहीं होनेे पर भूपेंद्र की दूसरी शादी करने की धमकी दी। सपना ने न्यायालय में मजिस्ट्रेट सहित एसपी से भी शिकायत की। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया है।
विज्ञापन





ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट


मैनपुरी।
गांव रूपपुर निवासी विवाहिता ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर कोतवाली पहुंची। पुलिस को बताया कि पति आए दिन मारता पीटता है। सास ससुर भी उसका सहयोग करते हैं। बुधवार को बेरहमी से पीटने के बाद घर पर छोड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रूपपुर निवासी नेहा पाल ने बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2014 को उसकी शादी राजीव के साथ हुई है। शादी के बाद से पति आए दिन पीटता है। अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती है। सास राजरानी और ससुर बालजीत सिंह भी दोषी हैं। बुधवार सुबह उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed