फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to metro the tower of the high tension line will be raised

Agra: मेट्रो के चलते हाईटेंशन लाइन का टाॅवर होगा ऊंचा, चार घंटे गुल रहेगी बिजली; सुबह जल्दी निपटा लें काम

Tue, 04 Feb 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:06 AM IST
सार

विभाग की ओर से अपील की गई है कि उपभोक्ता सुबह आठ बजे से पहले जरूरत के काम कर लें। दोपहर 12 बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।

विज्ञापन
Due to metro the tower of the high tension line will be raised
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आगरा में मेट्रो ट्रैक के कारण सिकंदरा पर नेशनल हाईवे को कामायनी अस्पताल के पास क्रॉस कर रही 132 केवी हाईटेंशन लाइन के टाॅवर को ऊंचा किया जाएगा। यह लाइन 220 केवी सिकंदरा से बोदला और सिकंदरा से बिचपुरी को बिजली की आपूर्ति करती है। इससे मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


यूपी पाॅवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता के मुताबिक, खंदारी से सिकंदरा के बीच मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। इस वजह से 132 केवी हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाना है। ट्रांसमिशन लाइन के कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का काम मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे 33 केवी यूपीएसआईडीसी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रहेगी। ट्रांसमिशन लाइन के यह टाॅवर 25 फीट तक ऊंचे किए जाएंगे। अपील की गई है कि उपभोक्ता सुबह आठ बजे से पहले जरूरत के काम कर लें। दोपहर 12 बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार हटाने में रुका यातायात
उधर, नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम को इस वजह से ट्रैफिक भी बाधित हुआ था। यहां से हाईटेंशन लाइन के तार हटाने का काम किया गया। इससे शाम को पांच बजे गुरुद्वारा गुरु के ताल साइड से सिकंदरा चौराहे तक हाईवे की लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed