{"_id":"617c33651e67b170ec298887","slug":"due-to-lack-of-fodder-in-the-cowshed-the-cows-are-troubled-by-hunger-mainpuri-news-agr5130758103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में चारे की कमी से भूख से परेशान गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में चारे की कमी से भूख से परेशान गोवंश
विज्ञापन
किशनी गोशाला में प्रदर्शन करते सभासद।
- फोटो : MAINPURI
किशनी। नगर पंचायत स्थित कान्हापशु आश्रय गोशाला में तीन दिन से चारे की कमी है। इससे गोवंश भूख से परेशान हैं। शुक्रवार को नाराज सभासदों ने गोशाला परिसर में ही प्रदर्शन कर डीएम से व्यवस्थाएं सही करवाने की मांग की है।
शुक्रवार को आधा दर्जन सभासद गोशाला पहुंचे। सभासद आदेश गुप्ता, रामौतार यादव, अखिलेश यादव, जितेंद्र कुमार, कृष्णप्रताप चौहान, सभासद प्रतिनिधि शिवस्वरूप शाक्य, संजीव कुमार यादव का कहना है कि गोशाला की हालत बेहद खराब है। लाखों रुपयों का घोटाला किया जाता है। नगर पंचायत में तादात से ज्यादा कर्मचारी मौजूद हैं।
नगर पंचायत के ईओ मांगने पर भी कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराते हैं। सभासदों ने डीएम से नगर पंचायत में हुई अब तक की खरीदारी की जांच की मांग की है। ईओ अभयरंजन का कहना है कि गोवंश तीन दिनों से भूखे नहीं हैं। गोशाला में भूसा शुक्रवार की सुबह गोवंश को देने के बाद समाप्त हो गया था। दो गाड़ी भूसा मंगवाया गया है। सभासदों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।