{"_id":"690b8f86613df14cc9038f6f","slug":"due-to-lack-of-arrival-of-new-potatoes-farmers-withdrew-from-export-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139132-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नए आलू की आवक न होने से किसानों ने निकासी से खींचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नए आलू की आवक न होने से किसानों ने निकासी से खींचे हाथ
Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो04कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे आलू।संवाद
-समय निकलने के बाद भी खाली नहीं हुए कोल्ड स्टोर
-बाजार में 500 रुपये क्विंटल तक आया कीमतों में उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल व हल्द्वानी के नए आलू की आवक शुरू न होने से किसानों ने कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी से हाथ खींच लिए। समय निकलने के बाद भी कोल्ड स्टोर खाली नहीं हुए। बाजार में 500 रुपये क्विंटल तक कीमतों में उछाल आ गया है।
कोल्ड स्टोर में 31 अक्तूबर तक आलू का भंडारण चलता है। पंजाब, कनार्टक एवं हल्द्वानी आलू की आवक अक्तूबर से बाजार में हो जाती है, लेकिन इस बार अभी तक इनमें से किसी भी स्थान के नए आलू की आवक नहीं हुई है। इधर जिले में आलू की अगहेती फसल की गड़ाई भी इस बार मौसम का साथ न मिलने से पिछड़ गई। नए आलू की आवक में देरी होने से भंडारित पुराने आलू की मांग बढ़ गई। इससे समय निकलने के बाद भी किसानों ने कोल्ड से अपना आलू नहीं निकाला है। कोल्ड में अभी भी लगभग 1 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित है। निकासी धीरे होने और सहालग शुरू होने से कीमतों में भी तेजी का रुख है। कोल्ड स्टाेर संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि नए आलू की आवक न होने से पुराने आलू की मांग बनी हुई है। किसानों ने अभी पूरी तरह से आलू की निकासी नहीं की है। कीमतों में भी उछाल आया है।
फैक्ट फाइल
जिले में कोल्ड स्टोर-17
भंडारण की क्षमता- 8 लाख मीट्रिक टन
अब तक आलू की निकासी- 7 लाख मीट्रिक टन
कोल्ड में शेष आलू 1 लाख मीट्रिक टन
वैरायटी- एक सप्ताह पहले की कीमत-वर्तमान कीमत
जीएम- 1500 रुपये क्विंटल-2000 रुपये क्विंटल
चिप्सोना-1300 रुपये क्विंटल-1800 रुपये क्विंटल
हाईब्रिड- 800 रुपये क्विंटल-1200 रुपये क्विंटल