फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   due to jat protest in rajhsthan thousands of passengers affected

जाट आंदोलनः सड़क-रेल मार्गों पर हजारों यात्री फंसे, एक हजार रेल टिकट रद

Sat, 24 Jun 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा/आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा/आगरा Updated Sat, 24 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
due to jat protest in rajhsthan thousands of passengers affected
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान और केन्द्र सरकार की नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित धौलपुर और भरतपुर के जाटों ने शुक्रवार को कोटा मथुरा- रेल मार्ग भी ठप कर दिया। आगरा -बांदीकुई रेल मार्ग भी तीन घंटे बाधित रहा। अलवर-मथुरा, मथुरा-भरतपुर, बयाना-भरतपुर, कामां-भरतपुर, डीग-कामां और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया हैं। 
विज्ञापन


सड़क और रेल मार्गों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। करीब एक हजार रेलयात्रियों ने टिकट रद कराए हैं।  मथुरा- राजस्थान बार्डर पर फोर्स ने वाहनों को रोक दिया है। यूपी रोडवेज ने बस संचालन रोक दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जाट धौरमई और ररह स्टेशन पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा कर कोटा- मथुरा रेल मार्ग ठप कर दिया। मथुरा-अलवर रेल मार्ग बहज गांव पर बृहस्पतिवार की शाम से ही ठप है। वहां जाटों ने ट्रैक पर ही तंबू गाढ़ दिए हैं। मथुरा कोटा रेलवे ट्रैक के जाम होने के कारण पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही मथुरा-कोटा के बीच चलने वाली तीन पैसेंजर गाड़ियां भी निरस्त कर दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया। कुछ ट्रेनों को मथुरा तक शार्ट टर्मिनेटेड (मथुरा तक चलाया गया) किया गया है।  सुबह से दोपहर तक आगरा बांदीकुई रूट भी तीन घंटे तक बाधित हो गया। इस कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416), मेवाड़ एक्सप्रेस (12963), आगरा फोर्ट-जयपुर शताब्दी एक्सप्रेस, जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (19715), लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस (19716) को रद्द कर दिया गया। 


शाम पांच बजे भरतपुर से बांदीकुई का रेलवे रूट खुल गया, इससे कुछ राहत मिल सकी। जाट नेताओं ने एलान किया है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी बात नहीं मानी तो हर रेल लाइन और सड़क को ठप कर देंगे। इन स्टेशनों पर रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed