फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to increase in fever patients, the arrangements in the district hospital deteriorated

बुखार के मरीज बढने पर जिला अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्थाएं

Sat, 11 Sep 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in fever patients, the arrangements in the district hospital deteriorated
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 714 मरीज पहुंचे, इनमें से 400 मरीज बुखार की चपेट में थे। 70 मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में सभी वार्डों में बेड फुल होने की स्थिति में 15 मरीजों को पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों की कमी के चलते यहां कौन डॉक्टर किस रोग की दवा दे रहा है इसका भी कुछ पता नहीं। संविदा डॉक्टरों और दंतरोग विभाग के डॉक्टरों से सीएमएस मरीजों को उपचार दिला रहे हैं। बुखार के मरीजों की भीड़ इस कदर पहुंच रही है कि फिजीशियन के पास मरीजों को पहुंच पाने में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित लगभग 400 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते बुखार के सामान्य मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। इससे यहां की व्यवस्थाएं भी प्रभावित होती हैं। सामान्य मरीजों के कारण इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 60 वर्षीय श्यामबाबू को शनिवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed