फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to broken crematorium gate, an accident may happen sometime.

Agra News: शवदाह स्थल गेट टूटा होने के कारण कभी हो सकता है हादसा

Wed, 04 Sep 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Due to broken crematorium gate, an accident may happen sometime.
गंजडुंडवारा। कादरगंज में गंगा घाट पर बने शव दाह स्थल पर गेट टूटा हुआ है। दीवार भी चटकी हुई है। इसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से इस टूटे गेट को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कादरगंज गंगा घाट पर 2019-20 में शव के दाह संस्कार के लिए शवदाह स्थल बनाया गया था। यहां दाह संस्कार के लिए प्रतिदिन 50 से अधिक शव आते हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस समय गंगा में बाढ़ के हालात हैं। सूखी जगह सिर्फ श्मशान घर में ही है। इसीलिए लोग शव को यहीं पर जलाते हैं। यह स्थल अब जर्जर हालत में हो गया है। इस पर लगा गेट टूट गया है जो दीवार के सहारे टिका हुआ है। इसके ऊपर चटकी हुई दीवार का बड़ा भाग रखा हुआ है। चटकी दीवार का हिस्सा कभी भी गिरकर बड़ा हादसा कर सकता है। स्थानीय ग्रामीण पूर्व प्रधान शारदा देवी, कृष्ण अवतार प्रजापति, पंकज शाह, बादल प्रधान, राकेश, राजपाल सिंह, राजेश कुमार, पप्पू, सतीश सिंह बघेल आदि ने इस गेट व चटकी दीवार को सही डीएम से सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed