Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to Agra Metro work there is a lot of jam from MG Road to the highway

Agra Metro: आगरा मेट्रो कार्य के चलते जाम ही जाम, एमजी रोड से लेकर हाईवे तक हुआ बुरा हाल

Mon, 28 Apr 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 10:12 AM IST
सार

 एमजी रोड पर प्रतापपुरा से सूरसदन, हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक बैरिकेडिंग की वजह से वाहनों की कतार लग रही है। यातायात पुलिस भी समाधान नहीं कर पा रही है।
 

विज्ञापन
Due to Agra Metro work there is a lot of jam from MG Road to the highway
आगरा एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अधूरी प्लानिंग से शुरू हुए मेट्रो के निर्माण कार्य ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एमजी रोड पर दिन और शाम को वाहनों की कतार लग रही है। यही हाल हाईवे का भी है। सिकंदरा तक वाहन फंस रहे हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की ओर से कर्मचारियों की तैनाती न होने और नाकाफी इंतजाम से लोग परेशान हो रहे हैं। यातायात पुलिस भी समाधान नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


एमजी रोड पर प्रतापपुरा से सूरसदन तिराहे तक मेट्रो ने बैरिकेडिंग कर दी है। यही हाल हाईवे का भी है। गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे पर खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज कट पर जाम में फंस जाते हैं। यहां पर फुटपाथ को नहीं तोड़ा गया है। गलत दिशा से आने वाले वाहनों की वजह से जहां हादसे का खतरा बढ़ गया है, वहीं कट पर रास्ता कम चाैड़ा होने से वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos

यही हाल एमजी रोड का है। सुभाष पार्क से आगे कलेक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग कर दी गई। मगर, साइड में फुटपाथ को हटाकर सड़क चाैड़ी नहीं करने से रोजाना वाहनों की कतार लग रही है। राजामंडी से आगरा कालेज के बीच का भी यही हाल है। एमजी रोड पर सबसे ज्यादा समस्या स्कूली वाहनों के निकलने के दाैरान होती है। स्कूली वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंस रही हैं।

एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होने पर डिवाइडर को तोड़ दिया जाएगा। ऐसे में डिवाइडर पर लगीं लाइट के पोल भी हट जाएंगे। इस स्थिति में एमजी रोड पर अंधेरा रहेगा। मेट्रो ने अपने कार्य के लिए लाइट लगाई, लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर


 
विज्ञापन

काम की रफ्तार धीमी
 मेट्रो संघर्ष समिति के संयोजक शिशिर भगत ने डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल से एमजी रोड पर लग रहे जाम की शिकायत की। इनका कहना है कि मेट्रो का कार्य धीमा चल रहा है और बैरिकेडिंग कर दो लेन बंद कर दी हैं। फुटपाथ भी चौड़ा नहीं किया है। इससे जाम बना रहता है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। गर्मी में जाम में फंसने से मरीज और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।

बैरिकेडिंग कर आधी लेन की बंद
यूपीएमआरसी ने गुरु का ताल स्टेशन के लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। आईएसबीटी की ओर से हाईवे की आधी लेन बंद कर दी है। अगले साल मार्च तक पहला कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक सफर कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती


 
विज्ञापन

फुटपाथ को जल्द करेंगे चाैड़ा
प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन बनने हैं। इसमें आईएसबीटी तक निर्माण कार्य चल रहा है। यहां से गुरु का ताल स्टेशन के लिए ट्रैक को हाईवे की ओर मोड़ा जाएगा। इसके लिए हाईवे की आधी लेन बंद कर बैरिकेडिंग करना शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग प्रारंभिक कार्य के लिए लगाई जा रही हैं। शुरूआत में सर्वे और निर्माण कार्य किया जाएगा। एमजी रोड के फुटपाथ को भी जल्द चाैड़ा किया जाएगा।

गुरु का ताल-सिकंदरा तक मार्च 2026 में चलेगी मेट्रो
गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन तक अगले साल मार्च से मेट्रो ट्रेन का संचालन होने लगेगा। दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो ये दो चरणों में पूरा होगा। पहला चरण आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक बनेगा। इसमें 24 महीने लगेंगे। कालिंदी विहार तक 30 महीने में निर्माण होगा और 2027 के अंत तक दूसरा कॉरिडोर भी पूरा हो जाएगा। एमजी रोड पर बैरिकेडिंग कर प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed