फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken man throws hot oil on wife

शराब के नशे में धुत युवक ने किया मासूम बेटी का ये हाल, पत्नी भी झुलसी

Thu, 31 May 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 31 May 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
 Drunken man throws hot oil on wife
पीड़ित मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में युवक ने अपनी पत्नी पर कढ़ाई में गरम हो रहा तेल फेंक दिया। इससे महिला और उसकी बच्ची झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मां-बेटी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।   
विज्ञापन


सोरों क्षेत्र के ग्राम कैंड़ी निवासी 32 वर्षीय अनीता बुधवार शाम को सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गरम कर रही थी। उसी समय उसका पति रविदास भी वहां पहुंच गया। उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


रविदास शराब के नशे में था। उसने सब्जी के लिए कढ़ाई में गरम हो रहा तेल पत्नी के ऊपर फेंक दिया। इससे अनीता झुलस गई। वहीं पास में खेल रही उसकी पांच साल की बच्ची संध्या भी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर अन्य परिवारीजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। पति रविदास ग्रामीणों के आते ही मौके से फरार हो गया। बताया गया कि पति अक्सर ही शराब के नशे में घर में क्लेश करता है। 

परिजन मां-बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बर्निंग यूनिट न होने के चलते उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

डॉक्टर ने बताया कि महिला 25 प्रतिशत जब झुलसी हैं, जबकि बच्ची 20 फीसदी तक झुलसी हैं। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed