फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken man hit the car at the gate of the Air force station in Agra

Agra News: रास्ते में खड़ी कार को ले गया युवक, एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर मारी टक्कर, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Fri, 06 Jan 2023 09:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 09:52 AM IST
सार

आरोपी युवक जालंधर का रहने वाला है। वह मर्चेंट नेवी में तैनात है। आगरा में ट्रेनिंग के लिए आया था। बुधवार रात को नशे की हालत में सड़क पर खड़ी कार को स्टार्ट करके ले गया।  

विज्ञापन
Drunken man hit the car at the gate of the Air force station in Agra
युवक ने इसी कार से मारी थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एयरफोर्स स्टेशन के अजीत नगर गेट पर बुधवार रात एक युवक ने कार से टक्कर मार दी। गेट क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह नशे में था। रास्ते में खड़ी कार को उठा लाया था। मामले में थाना शाहगंज में तहरीर दी गई है। दूसरे दिन भी युवक को पूरी तरह से होश नहीं आ सका। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी जालंधर का रहने वाला राम सिंह है। वह मर्चेंट नेवी में तैनात है। पथौली स्थित एक एकेडमी में उसकी 11 दिसंबर से तीन जनवरी तक ट्रेनिंग थी। इसमें शामिल होने आया था। वह किराये पर कमरा लेकर रहता है। बुधवार रात को अर्जुन नगर के रहने वाले अभिषेक मिश्रा चाट खाने आए थे। उन्होंने अपनी कार में चाबी लगी छोड़ दी। तभी राम सिंह नशे की हालत में पहुंचा। 

विज्ञापन

शाहगंज थाने में दी तहरीर

राम सिंह ने  कार को स्टार्ट कर लिया। इसके बाद आगे की तरफ दौड़ा दी। कार एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर जा टकराई। गेट क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बृहस्पतिवार को राम सिंह का नशा पूरी तरह से नहीं उतरा। मामले में स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में सेंध का नहीं निकला मामला

पहले मामला सुरक्षा में सेंध का होने की आशंका जाहिर की गई। मगर, पुलिस की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। मामले में आरोपी से पूछताछ करने के लिए डीसीपी सिटी पहुंचे थे। आरोपी राम सिंह दूसरे दिन भी नशे में ही था। उसके नेवी में होने का पता चलने पर सुरक्षा से संबंधित मामला नहीं निकला। हालांकि अभी सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed