फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken man attempts suicide on railway tracks with wife and two children

युवक का खाैफनाक कदम: नशे में दांव पर लगा दी चार जिंदगियां, देवदूत बनी पुलिस माैत के मुंह से खींच लाई परिवार

Mon, 31 Aug 2026 12:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

यूपी के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक युवक ने चार जिंदगियों को माैत के मुंह में धकेल दिया। पुलिस की सजगता से परिवार के चारों लोगों की जान बच सकी।

विज्ञापन
Drunken man attempts suicide on railway tracks with wife and two children
पुलिस ने बचाया परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा में घरेलू विवाद और शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा पूरे परिवार को मौत के मुंह में धकेलने का मामला सामने आया है। युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी और बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। खुद भी परिवार के साथ रेलवे ट्रैक पर ही लेट गया और ट्रेन का इंतजार करने लगा। इस दाैरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन परिवार को रेलवे ट्रैक से हटाया। परिवार के हटने के करीब पांच मिनट बाद ही ट्रैक से तेज रफ्तार में ट्रेन गुजरी। 
विज्ञापन


वेदप्रकाश लोधी पुत्र भोलाराम उम्र 31 वर्ष का शराब के नशे में रविवार रात को घर में विवाद हो गया। इस पर उसने पत्नी ममता से मारपीट कर दी। इसके बाद पत्नी और बच्चों बेटी संध्या (ढाई वर्ष) और बेटा प्रिंस (6) को लेकर रात करीब 11 बजे वह रायभा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां सुनसान पटरियों पर जाकर अपनी पत्नी और बच्चों को जबरन लिटा दिया। 
विज्ञापन


 

चारों को पटरी पर लेटे देख स्टेशन परिसर और आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस की टीम बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस ने पटरियों की तरफ दौड़ लगाई। चारों को ट्रैक से खींचकर दूर किया। जैसे ही पुलिस ने परिवार को वहां से हटाया, उसके ठीक पांच मिनट बाद उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। यदि पुलिस पहुंचने में जरा भी देरी करती, तो पूरा परिवार काल के गाल में समा जाता।

घरेलू कलह और नशे में उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस ने मौके से नशे में धुत वेदप्रकाश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसका तुरंत चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया, जिसके बाद उसे थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed